फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   mulayam birthday

सपा सरकार की उपलब्धियां आमजन को बताएं

Mon, 23 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 23 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
mulayam birthday
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 77वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक एम चंद्रा और जिलाध्यक्ष विजयपाल सैनी ने कहा कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन समाजवाद को समर्पित है।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नेता जी के जन्मदिन पर सरकार की उपलब्धियां और पार्टी की नीतियों की जानकारी देने का संकल्प लेने को कहा। प्रदेश कार्यालय से आई मुलायम सिंह यादव के जीवन से संबंधित बुकलेट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अलाउद्दीन सैफी, कमल अग्रवाल, डॉ. इस्माईल सैफी, आलोक भारती, प्रवीन अग्रवाल, डॉ. नवाब अली सैफी मौजूद थे।

उधर, बछरायूं में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पालिकाध्यक्ष व सपा नेता अफसर अली वारसी के निवास पर केक काटा गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां आमजन को बताने का आह्वान किया।

इस मौके पर मशकूर अहमद, रिजवान, कौसर खां, मुफीद अहमद आदि मौजूद रहे। पूर्व पालिकाध्यक्ष दानियान आफंदी के कैंप कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। यहां जिला सचिव सनान आफंदी, शब्बीर खलीफा, हाजी जफर, राशिद कुरैशी आदि मौजूद रहेे।


सयुस के जिला उपाध्यक्ष राजा चौधरी के निवास पर भी नेताजी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सदफ जमाल, शाहवेज, खालिद, जुल्फिकार कुरैशी आदि मौजूद रहे।

सपा छात्रसभा के प्रदेेश सचिव सलीम चौधरी के निवास पर भी मिष्ठान वितरित किया गया। अनवार चौधरी, बबलू चौधरी आदि मौजूद थे। पूर्व जिला सचिव चंचल सिंह की ओर से किए गए आयोजन में बुद्घ सिंह यादव, सुधाकर सिंह, चंचल सिंह, जनम सिंह आदि मौजूद थे। पूर्व पालिकाध्यक्ष सबाहत हुसैन ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर अस्पताल में रोगियों को फल आदि वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed