{"_id":"4e9c991882309d8e46ce6b0bd2176380","slug":"loot-hindi-news-155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने नगदी, मोबाइल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने नगदी, मोबाइल लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीलना पुल से लिफ्ट देकर बाइक सवार बदमाशों ने फरीदाबाद से घर लौट रहे युवक से बीस हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया और सिर में हेलमेट मारकर घायल कर दिया। बाद में बेहोशी की हालत में जिला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ी में एक गड्ढे में फेंककर फरार हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव अदलपुर समदू निवासी अमरपाल का 26 वर्षीय बेटा संदीप फरीदाबाद (हरियाणा) की किसी कंपनी में काम करता है। बिजनौर जिले के किसी गांव से उसकी शादी की बात चल रही थी। 17 फरवरी को बारात ले जाने की तारीख भी तय हो गई थी। घर पर भी परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे।
शनिवार को संदीप भी फरीदाबाद से घर के लिए चला था। शनिवार रात आठ बजे वह बीलना स्थित नहर के पुल पर पहुंचा और सवारी न मिलने पर फोन कर परिजनों से बाइक भेजने के लिए कहा। तभी उसे वहां से गुजर रहे बाइक सवारों ने सेला गांव तक के लिए लिफ्ट दे दी। इसके बाद संदीप का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
परिजन भी परेशान हो गए और ढूंढ़ते वक्त सिकरिया पुल के नजदीक वाले नहर के पुल पर संदीप का बैग रखा मिला। इसने परिजनों की चिंता और बढ़ा दी। थाने पहुंचकर अपहरण की आशंका जाहिर करते तहरीर भी दी। रविवार शाम सात बजे परिजनों के पास फोन आया कि संदीप नूरपुर के अस्पताल में भर्ती है। परिजन वहां पहुंच गए।
संदीप ने बताया कि लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके सिर में हेलमेट मारकर उसे बेहोश कर दिया और बीस हजार पांच सौ रुपये, मोबाइल लूट लिया।
बदमाशों ने उसे जिला बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ी में नहर किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया और फरार हो गए। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि लापता हुए युवक का पता चल गया है। उसके साथ लूटपाट हुई है।