फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LOOT

मंडी धनौरा में दिनदहाड़े सवा लाख रुपये की लूट

Sat, 31 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 31 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
LOOT
नगर के मोहल्ला सोसायटी में गुलाब फेयरडील के नाम से वेस्टर्न यूनियन
विज्ञापन
मनी ट्रांसफर का कार्यालय है। शुक्रवार को सुबह पौने दस बजे मैनेजर दिनेश पुत्र राजेंद्र साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से भीतर घुसे और दिनेश की कनपटी पर तमंचा लगाकर वहां रखे सवा लाख रुपये लूट लिए।

एक बदमाश कार्यालय के बाहर बाइक स्टार्ट किए रहा। बदमाशों ने दिनेश से सोने-चांदी के जेवरात के बारे मेें भी पूछताछ की। दिनेश के यह कहने पर कि यहां जेवरात नहीं है। उन्होंने उसकी पिटाई भी की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। 

बदमाशों के जाते ही दिनेश ने शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ और एसओ मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मैनेजर दिनेश से घटना के बारे में जानकारी ली। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मैनेजर से पूछताछ की। प्रबंधक ने बताया कि भीतर आए दोनों बदमाशों के मुुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और दोनों की उम्र 24-25 साल थी।   फ्रेंचाइजी गुलाब राय गुप्ता की ओर से थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed