{"_id":"fac65e72b131205d51ba854440aa60d4","slug":"hangama-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान वोट कम-ज्यादा होने पर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी डंडे चलने से मतगणना स्थल पर भगदड़ मच गई।
रविवार की रात मंडी समिति में जिला पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही थी। साढ़े दस बजे जैसे-जैसे वोटों का रुझान आता, प्रत्याशियों के समर्थकों पर उसका असर साफ दिख जाता।
पक्ष में आने पर समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ ही खुशियों से झूम उठते। वार्ड-4 के प्रत्याशियों व समर्थकों में ज्यादा ही उतावलापन था। वोट कम-ज्यादा होने पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। देखते ही फुरकान और अनीस के समर्थकों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में मारपीट ने बड़ा रूप ले लिया। जमकर लाठी डंडे चले। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। लोग भागने लगे। कई लोग चोटिल हो गए। लाठी डंडे चलते देख सुरक्षा के लिए मौजूद पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे।
भिड़ रहे समर्थकों को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ दिया। जिसके बाद शांति स्थापित हुई। मतगणना स्थल पर मारपीट होने से कई लोगों के पुलिस की लाठियां भी लगी हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।