{"_id":"24ec3078ff2da13f83b972a0e11a94fd","slug":"hangama-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढबारसी में सिपाही ने महिला से की अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढबारसी में सिपाही ने महिला से की अभद्रता, हंगामा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
वोट डालने आई एक महिला का हाथ पकड़कर अश्लीलता करने और फोन नंबर मांगने पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही के खिलाफ लोग भड़क उठे।
ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं सिपाही को दौड़ा लिया। सिपाही एक कमरे में बंद हो गया। आदमपुर के थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को बाहर निकालकर थाने पहुंचाया। सिपाही के खिलाफ महिला के पति ने तहरीर दी है।
ढबारसी के नेहरू मेमोरियल इंटर कालेज में एक महिला वोट डालने आई थी। आरोप है कि एक सिपाही ने महिला की वोटर आईडी देखी और फोन नंबर मांगने लगा। इस दौरान महिला ने विरोध किया तो महिला का हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत की।
सिपाही ने महिला की वोटर आईडी पर अपना फोन नंबर भी लिख दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को बता दिया। पति तमाम लोगों को लेकर पहुंचा और सिपाही के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन
इतने में सिपाही भागकर स्कूल के एक कमरे में बंद हो गया। हंगामे की सूचना पर आदमपुर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने को तहरीर ले ली है। साथ ही ग्रामीण शांत हो सके हैं।