{"_id":"b3066e89867407f7eb0e49a4b4c6d54e","slug":"festival-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी में नहाएगा आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी में नहाएगा आकाश
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए आतिशबाजी की बिक्री हुई है। ऐसी आतिशबाजी बाजार में हैं जिनसे आकाश रोशनी में नहाएगा। रोशनी के कुछ देर बाद धमाका भी होगा। वहीं विरोध के चलते चाइनीज पटाखे अमरोहा में नहीं बिके।
शहर में जेए हिंदू कालेज के मैदान पर आतिशबाजी के लिए प्रशासन ने स्पेशल बाजार लगवाया था। पटाखा बाजार में मंगलवार को सुबह से ही जमकर बिक्री हुई। अनार और राकेट जमकर बिके।
दुकानदारों ने बताया कि आसमान में रंगबिरंगी रोशनी करने के बाद धमाका करने वाले आइटम ज्यादा बिके हैं। इनमें प्रमुख रूप से अनार भी हैं। धमाका करने वाली आतिशबाजी को कम पसंद किया गया है। धुआं वाली आतिशबाजी भी जागरूकता की वजह से ज्यादा नहीं बिकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा रंग बिरंगी रोशनी करने वाले कंडील भी जमकर बिके हैं। कंडील के साथ ही एलईडी लाइट के साथ रंग बिरंगी रोशनी फेंकने वाले बल्व भी खूब बिके हैं। इनकी रोशनी से पूरा बाजार नहाया हुआ था। इलेक्ट्रिक सामान के विक्रेताओं ने बताया कि इस बार कम लाइट खर्च करने वाली झालरें भी बाजार में थीं। जिनकी खूब बिक्री हुई है।