{"_id":"9a864f057385d4bb062564b3c5d8760e","slug":"election-hindi-news-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत सदस्य के पिता से मारपीट, साथ ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत सदस्य के पिता से मारपीट, साथ ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी के चैंबर से जबरन कुछ लोग बीडीसी सदस्य के पिता को उठा ले गए। उससे मारपीट भी की, इस पर अफरा-तफरी मच गई।
इस पर नाराज वकीलों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने नौगावां सादात विधायक और एसडीएम से इसकी शिकायत की। बताया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख पद के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने यह करतूत की है।
शनिवार को बीडीसी सदस्य हुकम सिंह के पिता श्योराज सिंह, बसपा नेता उम्मीदवार गंगासरन खड़गंवशी एडवोकेट के चैंबर में बैठे थे। इस दौरान कुछ लोग आ गए और श्योराज को उठाकर ले जाने लगे। उन्होंने आनाकानी की तो मारपीट की गई।
विज्ञापन
इससे तहसील में अफरा-तफरी मच गई। इस पर वकीलों ने नौगावां सादात विधायक अशफाक खां और एसडीएम से शिकायत की। दोनों ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि, मारपीट करने वाले ब्लॉक प्रमुख पद के एक उम्मीदवार के समर्थक हैं।
इस संबंध में उम्मीदवार के पति का कहना है कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं ह़ुई है। बीडीसी सदस्य के पिता को उठाने की खबर निराधार है। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि अगर इस मामले में कोई तहरीर मिलती है तो पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।