{"_id":"1e923b5a45cbec6180b8d1d9590f3c28","slug":"dhanteras-festival-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बीस करोड़ का शगुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बीस करोड़ का शगुन
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस जनपद में उत्साह से मनाया गया। घर-घर भगवान धनवंतरि की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्घि मांगी। इससे पहले बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
शगुन के तौर पर लोगों ने धन की देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्तियों से लेकर बर्तनों और जरूरत के सामान की खरीदारी की। देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर अमरोहा में करीब बीस करोड़ रुपए का शगुन हुआ है।
दीपावली से दो दिन पूर्व मनाए जाने वाला धनतेरस सोमवार को जिलेभर में उत्साह से मनाया गया। सबसे पहले घरों में भगवान धनवंतरि की विधि-विधान से पूजा की गई और श्रद्धालुओं ने खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
बाद में लोगों ने शगुन के प्रतीक बर्तनों की खरीद किया। सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन, जेवरातों की भी खूब खरीदारी हुई। शगुन के लिए चम्मच से लेकर बड़े बर्तनों की खरीदारी की गई।
इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की खूब हुई बिक्री
धनतेरस पर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज की जमकर खरीदारी की। जिसके कारण बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ रही। भीड़ के चलते बाजार में पैर रखने को भी जगह नहीं रही।
सर्राफा बाजार में पांच करोड़ों का लेनदेन
धनतेरस पर सर्राफा खासा गुलजार रहा। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से लेकर सोने-चांदी के आभूषणों की जमकर बिक्री हुई। सोने-चांदी के सिक्कों, आभूषणों का करोड़ों का कारोबार हुआ।
ज्वैलर्स सुमित सरन ने बताया कि किसानों के पास पैसा नहीं होने के कारण बाजार में रौनक कम रही। शगुन के तौर पर लोगों ने बस चांदी के सिक्कों की ही खरीदारी की।
सर्राफा एसोसिएशन के संयोजक कुंवर विनीत अग्रवाल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा व गन्ने के भुगतान नहीं होने का असर इस बार सर्राफा बाजार पर साफ दिखा। देेहात में लोगों के पास पैसा नहीं होने के कारण गत वर्ष की तुलना में सर्राफा बाजार फीका रहा।फिर भी अनुमान के मुताबिक करीब पांच करोड़ की खरीदारी हुई है।
बाइक बाजार में करोड़ों का कारोबार
धनतेरस पर बाइकों, कार, स्कूटर, स्कूटी की भी खूब बिक्री हुई। काफी दिनों से इस शुभ दिन का इंतजार कर रहे लोगों ने मनपसंद बाइक की खरीदारी की। इस बार बुलेट और बुलेट टाइप हैवी बाइकें खरीदने वालों में भी खासा जोश दिखा। महालक्ष्मी बजाज के डीलर पंकज व राजीव माहेश्वरी ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले अच्छा कारोबार रहा है।
बाजार में वाहनों की रही नो इंट्री
धनतेरस पर शहरी खरीदारों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों के लोग खरीदारी करने शहर में आए। जिसके कारण बाजार में खासी भीड़ रही। भीड़ के चलते वाहनों को बाजार में जाने से बाहर ही रोक दिया गया।
कोट चौराहा से अंदर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई।पुलिस ने बाइक से लेकर रिक्शा तक को अंदर नहीं जाने दिया। वहीं गांधी मूर्ति पर बन रही सड़क के कारण जाम की स्थिति बनी रही। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे।