फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dabish

डिडौली के कनपुरा में अघोषित कर्फ्यू!

Wed, 11 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 11 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
dabish
ग्राम प्रधान पद के चुनाव से पहले ही डिडौली कोतवाली क्षेत्र का गांव कनपुरा सुलग उठा है। रंजिश में 36 घंटे में यहां दो बार हुई फायरिंग और खूनी संघर्ष हो चुका है।
विज्ञापन


इसके बाद भड़की पुलिस ने एसपी की अगुवाई में पहुंचकर गांव में दोनों गुटों के आरोपियों के यहां दबिश दी। इस दौरान जमकर लाठियां भांजीं। आरोपियों के घरों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने पांच लोगों को उठाया भी है।
विज्ञापन


पुलिस की मारपीट से दहशतजदा तमाम लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। इससे गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। गांव में तैनात पुलिस किसी भी व्यक्ति को गांव में आने नहीं दे रही है। हाल यह है कि गांव में महिलाओं, बच्चों के अलावा कोई ग्रामीण नहीं है, पुलिस के डर से पूरा गांव भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनपुरा गांव में रविवार-सोमवार को रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। डिडौली कोतवाली पुलिस ने इस घटना को हल्के में लेकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

पुलिस की लापरवाही से सोमवार सुबह एक बार फिर दो गुटों में फायरिंग के साथ ही खूनी संघर्ष छिड़ गया। इसमें करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही की कोई अनहोनी घटना नहीं हुई।

इस घटना के बाद पुलिस ने गांव के दोनों गुटों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिए। इधर, सोमवार को पूरी रात गांव में पुलिस तैनात रही। मंगलवार को अपरान्ह एसपी संजीव त्यागी कनपुरा गांव में सर्किल के डिडौली, रजबपुर, अमरोहा देहात और कोतवाली कीपुलिस फोर्स को साथ लेकर दबिश देने पहुंचे।

गांव में पहुंचते ही पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई, जो मिला उसे लठियाया गया। पुलिस ने करीब पांच लोगों को जबरन खींचकर गाड़ी में डाल लिया।

आरोप है कि, कई घरों में तोड़फोड़ की, किवाड़ें और तख्त तोड़ दिए गए। पुलिस की कार्रवाई से दहशत में आए ग्रामीण गांव से भाग गए। करीब एक घंटे तक पुलिस दोनों गुटों के लोगों की तलाशती रही।

अब गांव में महिलाओं और बच्चों के अलावा अत्यधिक वृद्ध लोग ही बचे हैं। पुलिस तैनात होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गांव में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल पैदा हो गया है।


मीडिया कर्मियों के फोटो डीलिट कराए
एसपी संजीव त्यागी ने कनपुरा गांव में पुलिस कार्रवाई के फोटो खींचने पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी नहीं बख्शा, दो फोटो ग्राफर से उनके कैमरे छीनकर पुलिस कार्रवाई के फोटो डीलिट कर दिए और गांव से भगा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण और दहशत में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed