फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot ka khulasa

मुरादाबाद के साहूकार की हत्या और लूट का खुलासा

Fri, 25 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Fri, 25 Sep 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
loot ka khulasa
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस समेत लूट की कुछ रकम भी
विज्ञापन
बरामद करने का दावा किया है। ये दोनों अभियुक्त पिछले माह संभल में हुई दस लाख की लूट में गिरफ्तार किए गए थे।

बता दें कि मुरादाबाद के सांई विहार निवासी साहूकार राममोहन अग्रवाल पुत्र लक्ष्मीनारायण के बेटे अनुज की सात जुलाई 2015 को भानपुर फाटक से आगे फ्लाईओवर निकट लुटेरों ने गोली मार हत्या कर दी थी।

 घटना के वक्त वह गजरौला क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से बकाये का रुपया लेकर अपनी साथी रामकिशोर निवासी पीलाखार रामपुर के साथ स्कूटी से मुरादाबाद लौट रहे थे, जबकि बेटा पीछे दूसरी स्कूटी पर था। लूटपाट का विरोध करने पर अनुज को गोली मार दी गई थी। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूट ले गए थे। जिसमें डेढ़ लाख रुपया होना बताया गया था। वारदात को दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने अंजाम दिया था। इस मामले में थाने में हत्या और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि पिछले माह संभल में दस लाख की लूट के मामले में संभल पुलिस ने इस्लाम पुत्र मोहम्मद अली निवासी संभल और शफीक उर्फ गटुआ पुत्र शब्बीर निवासी थामला जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। रिमांड पर लिए जाने के बाद पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने साहूकार के बेटे की हत्या और लूट की घटना स्वीकार कर ली है। शुक्रवार को अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और लूट के 9500 रुपये बरामद कर लिए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed