{"_id":"b7e254c5f7e10bf62fb10a0892dc605e","slug":"loot-hindi-news-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से दिनदहाड़े 67 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन से दिनदहाड़े 67 हजार लूटे
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 27 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के रामलीला मैदान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की गैस एजेंसी का सेल्समैन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह रोजाना की भांति गैस सिलेंडर की आपूर्ति कर रहा था। दोपहर
डेढ़ बजे सारा काम निपटा कर वह हिसाब कर रहा था, उसके साथ काम करने वाला
शीशराम भी वहीं मौजूद था। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश वहां
पहुंच गए।
यहां बदमाशों ने महेंद्र की कनपटी पर तमंचा लगाकर नोटों से भरा बैग छीनने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद महेंद्र ने बैग छोड़ दिया तो बदमाश रुपये लेकर चांदपुर दिशा की ओर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही महेंद्र ने शोर मचाया।
सूचना मिलने पर गैस एजेंसी के संचालक आनंदपाल सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आई, हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश भी की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। महेंद्र सिंह ने बताया कि बैग में 67 हजार रुपये और गैस उपभोक्ताओं की पासबुक थीं।