फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LOOT

दंपति से दिन दहाड़े डेढ़ लाख की लूट

Tue, 24 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 24 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
LOOT
इस बीच वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर आरोपी को पुलिस का सौंप दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा निवासी जाकिर हुसैन की पत्नी रूखसाना बछरायूं के मोहल्ला पेशथाना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। जोया की पंजाब नेशनल बैंक में उसका खाता है। खाते में उसके एरियर का पैसा पड़ा हुआ था। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे रूखसाना ने पति के साथ पहुंचकर बैंक से 1.68 लाख रुपये निकाले थे। वह इस रकम से बछरायूं में पति के लिए मेडिकल स्टोर खुलवाना चाहती थी।

 इसी वजह से रुपये निकालकर बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सलामतपुर-जोजखेड़ा मार्ग पर तालाब के पास तमंचा दिखाकर बाइक रोक ली। इसके बाद शिक्षामित्र के बैग में रखे 1.68 लाख रुपये लूट लिए। एक बदमाश ने जाकिर हुसैन को गोली मारने के लिए तमंचे का ट्रिगर दबा दिया, गनीमत रही कि फायर मिस हो गया। इस पर बदमाश भी घबरा गया। वहीं हिम्मत कर जाकिर ने बदमाश के हाथ से तमंचा छीनकर उसे दबोच लिया।

शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर आ गए। लोगों को आता देखकर बाइक सवार बदमाश रुपये लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने अपना नाम सुरजीत सिंह पुत्र गोपी सिंह निवासी तलवार शहबाजपुर थाना असमोली, जिला संभल बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

डिडौली पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो दो बदमाश नजर आए। दोनों दंपति के बाहर निकलते ही उनके पीछे लग गए थे और सूनसान सड़क पर मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से काफी पूछताछ की, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed