फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   kamendra murder case

झोलाछाप ने नहीं उगला कामेंद्र मर्डर का राज, जेल भेजा

Sun, 01 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sun, 01 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत के  कामेंद्र पुत्र
विज्ञापन
छत्रपाल की गर्दन काटकर और तेजाब से झुलसा कर हत्या कर दी  गई थी और लाश को चौधरपुर के कब्रिस्तान में फेंक दिया था। 29 अक्तूबर को  कब्रिस्तान से सड़ी गली हालत में कामेंद्र की लाश बरामद  हुई थी। जबकि कामेंद्र 17 अक्तूबर से लापता था।

मृतक के बड़े भाई जोगेंद्र की  तहरीर पर मृतक की पत्नी अंकिता और झोलाछाप गंगासरन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट  दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर अंकिता  को कस्टडी में ले लिया। जबकि शुक्रवार को झोलाछाप गंगा सरन को उसके मौसा सोमपाल पुत्र  भद्दू निवासी गांव मझरा, डिडौली से गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस ने हत्या का राज उगलवाए बगैर झोलाछाप को कोर्ट में पेश कर दिया।

 जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल हर  प्रसाद ने बताया कि गंगासरन को जेल भेज दिया गया है। कामेंद्र की हत्या करने से उसने बार-बार इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed