{"_id":"5afa64ecb6cd42ae06d9dd3d193d7185","slug":"firing-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में किशोर घायल, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में किशोर घायल, रेफर
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र से सोमवार को बारात आई थी। शहर के आजाद रोड
विज्ञापन
स्थित एक बैंक्वेट हाल में बारात का स्वागत किया गया था। दोपहर करीब ढाई
बजे चढ़त के दौरान बाराती असलाह से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। तभी वहां खड़े
बारात में आए उवैद (17) पुत्र तालिब निवासी कांठ को गोली लग गई।
किशोर को गोली लगते ही अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में युवक को निजी नर्सिंग होम से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक किशोर को मुरादाबाद ले जाया जा चुका है। घायल दूल्हे का रिश्ते का भाई बताया जा रहा है।
मामला आपसी होने के कारण कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि बारात में गोली चलने से किसी बाराती के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची भी लेकिन परिजन घायल को मुरादाबाद लेकर जा चुके थे। तहरीर मिलेगी, तो कार्रवाई की जाएगी।