फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   death

शराब ने बुझा दिया घर का चिराग

Tue, 24 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 24 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
death
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में राम कुंवर का परिवार रहता
विज्ञापन
है। पिछले दो माह से वह मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर में अपनी विवाहित बेटी गीता पत्नी राजू के घर पर रह रहा है। यहां घर पर उसका बड़ा बेटा चंदू (25) अकेला था।

बताया जाता है कि, रविवार रात चंदू ने गांव में ही किसी प्रधान पद के प्रत्याशी के यहां शराब पी थी। अधिक शराब पीने से वह रास्ते में गिर गया।कुछ ग्रामीण अचेत अवस्था में चंदू को उसके घर के बाहर छोड़ गए। सोमवार सुबह तक वह वहीं पड़ा रहा। आवाजाही शुरू हुई तो ग्रामीणों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इकलौते बचे बेटे की मौत की खबर मिलते ही राज कुंवर घर पहुंच गया और नाते रिश्तेदार भी आ गए।

चंदू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल इंद्रमणि वर्मा भी गांव पहुंचे, लेकिन परिजनों ने बेटे को विक्षिप्त बताकर कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

प्रधान पद के प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए जमकर दारू पिला रहे हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है। कच्ची, देसी और अंग्रेजी के नाम पर हरियाणा मार्का के साथ ही नकली दारू भी पिलाई जा रही है। सब कुछ जानकर भी संबंधित विभाग खामोश बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed