{"_id":"aeee6584b906eaa7eea2e0e6a66ebe40","slug":"death-from-manjha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझे में उतरा करेंट, अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांझे में उतरा करेंट, अधेड़ की मौत
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ला लालबाग ऊंचा निवासी अजरुद्दीन पुत्र अब्दुल अजीज मजदूरी करता है। उसके घर के ऊपर से हाईटेशन लाइन का तार गुजर रहा है। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे अजरुद्दीन अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था।
मोहल्ले के लोगों के मुताबिक अजरुद्दीन चाइनीज मांझे से पतंग उड़ा रहा था। अचानक पतंग का मांझा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया और उसमें करेंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि अजरुद्दीन के सात बच्चों में चार बेटे और तीन बेटियां है।