फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

चिकित्सक की पिटाई कर नगदी-जेवर लूटे

Sun, 10 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 10 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
उझारी-हसनपुर रोड पर गांव भीकनपुर शर्की के पास शनिवार देर रात दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने चिकित्सक को रोकर मारपीट की और नगदी-जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


बाद में किसी तरह हसनपुर कोतवाली पहुंचे चिकित्सक ने बताया कि, बदमाश सात हजार रुपये समेत तकरीबन 70 हजार रुपये का जेवर लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली।

हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी डा.अनुराग राजपूत उझारी में पैथोलॉजी लैब चलाते हैं। वे शनिवार रात साढ़े आठ बजे बाइक से हसनपुर लौट रहे थे।

चिकित्सक अभी गांव भीकनपुर शर्की के पास ही पहुंचा था कि, पीछे से दो बाइक से आए छह बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद धमकाने लगे, उसने विरोध किया तो मारपीट की।
विज्ञापन


इसके बाद सात हजार रुपये, मोबाइल, सोने की अंगूठी, चेन आदि छीन ले गए। जाते वक्त बदमाश उसकी बाइक की चाबी भी साथ ले गए। बदमाशों के जाने के बाद चिकित्सक हसनपुर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सैदनगली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसने बदमाशों की तलाश भी कि, मगर कामयाबी नहीं मिली। सैदनगली थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि लूट की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed