फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   action

चुनाव प्रचार में लगी चार स्कार्पियो सीज

Thu, 01 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Thu, 01 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
action
डिडौली कोतवाली क्षेत्र का गांव गौसपुर मिलक जिला पंचायत के वार्ड 24
विज्ञापन
में शामिल है। गुरुवार को संभावित उम्मीदवार यहां जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रत्याशियों से चुनाव प्रचार में लगी गाड़ियों की परमिशन दिखाने को कहा तो वे बगलें झांकने लगे। इस पर पुलिस ने रईस उर्फ कलवा पुत्र कामिल निवासी ढकिया चमन की दो, चौधरी रियाजुल निवासी मूढ़ा इम्मा और मोहम्मद शाकिर की एक-एक स्कार्पियो को सीज कर दिया।

जबकि बिना परमिशन गांव में रोड शो करने के मामले में रईस, उसके समर्थक जावेद पुत्र जरीफ निवासी गंगदासपुर, नासिर, कमरेआलम पुत्रगण कामिल और कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निरीक्षक हर प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में बिना परमिशन चुनाव प्रचार में लगी चार स्कार्पियो को सीज किया गया है जबकि एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed