फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसा ट्रक, श्रद्धालु की मौत

Tue, 09 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 09 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
accident
सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे ब्रजघाट जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक नेशनल हाईवे पर प्रेमधाम पुलिस चेक पोस्ट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराया।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली के साथ ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ट्रक में बैठे 12 श्रद्धालु घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन


देर रात मेरठ ले जाते समय इसमें से एक वृद्ध श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया, जबकि हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा रविवार रात साढ़े 11 बजे प्रेमधाम पुलिस चेक पोस्ट के पास हुआ। एक ट्रक मुुरादाबाद की ओर से आ रहा था, ट्रक में महिला व पुरुषों समेत करीब 12 से अधिक सवारियां थीं। सभी सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में ब्रजघाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

प्रेमधाम चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराया। हादसे में ट्रक में बैठे कुशपाल पुत्र जोरावर, हरवती पत्नी हरपाल सिंह, हरपाल पुत्र पूरन, शेर सिंह पुत्र कन्नू, सावित्री पत्नी राजन, मालती पत्नी शेर सिंह, सुमन पत्नी राजवीर निवासी गण डिलौरी थाना मझोला जिला मुरादाबाद, राजवीर निवासी गांव नगला थाना पाकबड़ा (मुरादाबाद) और 62 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र रामचंद्र निवासी अगवानपुर जनपद मुरादाबाद समेत करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए।


तीन श्रद्धालु हल्की चोट होने से घटनास्थल से ही घर लौट गए, जबकि शेष को सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां चिकित्साधिकारी ने रामप्रसाद की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही रामप्रसाद ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed