{"_id":"5d390bd4ed568429b850427e01b0de78","slug":"accident-hindi-news-311","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई मैजिक, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक से टकराई मैजिक, दो महिलाओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित अतरासी चौराहे पर सोमवार को तड़के करीब चार बजे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार टाटा मैजिक टकरा गई। हादसे में 12 श्रद्घालु घायल हो गए, जिनमें से चार को नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया। इनमें दो महिलाओं ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। श्रद्घालु गंगा स्नान करके तिगरी धाम से अपने गांव लाखड़ी लौट रहे थे। टाटा मैजिक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मुरादाबाद जनपद के थाना मझोला क्षेत्र के गांव लाखड़ी के ग्रामीण टाटा मैजिक से तिगरीधाम से लौट रहे थे। सोमवार को तड़के चार बजे वाहन अतरासी चौराहे पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
चीख-पुकार मचने पर मौके पर पहुंची रजबपुर थाना पुलिस ने चालक देेशपाल पुत्र खुशीराम, उसकी पत्नी ममता, राजेंद्री पत्नी पीतम, वीरपाल की पत्नी सर्वेश और पुत्र धर्मेंद्र, राजेंद्र पुत्र जय सिंह, नेतराम की पत्नी हेमवती, पुत्र नन्हूं और बेटी पूजा, उर्मिला पत्नी इंद्रपाल, सरन पुत्र गोकल, क्रांति पत्नी खुशीराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां से हेमवती, सर्वेश देवी, क्रांति व सरन को बेहद नाजुक हालत में रेफर कर दिया गया। हेमवती (50) ने मुरादाबाद और सर्वेश देवी (55) ने रामपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टाटा मैजिक चालक के खिलाफ लिखी रिपोर्ट
रजबपुर। मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव मंगुपुरा निवासी रामवीर पुत्र हजारी की तहरीर पर थाना पुलिस ने टाटा मैजिक के चालक देशपाल पुत्र खुशीराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था।
लाखड़ी में किराए पर रह रहे हैं मृतकाओं के परिवार
रजबपुर। नेतराम मूलरूप से मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव मिलक कूड़ जबकि वीरपाल रामपुर जिले के मंढोई गांव के रहने वाले हैं। गांव लाखड़ी में दोनों परिवार किराये के मकान में रहते हैं और मुरादाबाद में मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। अमावस्या पर जब गांव के लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे तो नेतराम और वीरपाल भी अपनी पत्नी हेमवती और सर्वेश देवी को साथ लेकर चल दिए।