{"_id":"7b7b36bf4302f60cf6ebedca7799d725","slug":"counting-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारियां पूर्ण
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पंचायत चुनाव की
विज्ञापन
एक नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। पहले प्रत्येक न्याय पंचायत वार दो टेबिल
लगाई जानी थी। लेकिन आयोग के निर्देश पर इसमें बदलाव किया गया है। अब न्याय
पंचायत वार चार टेबिल लगाई जाएंगी।
इसमें दो टेबिल जिला पंचायत व दो टेबिल बीडीसी चुनाव की मतगणना को लगाई जाएंगी। इस प्रकार कुल 192 टेबिलों पर वोटों की गिनती चलेगी। प्रत्येक टेबिल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, तीन मतगणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस प्रकार करीब 1200 से अधिक कार्मिक मतगणना में मुस्तैद किए गए हैं। साथ ही वोटों की गिनती पर नजर रखने के लिए मतगणना मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैँ।
अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों में बदलाव किया गया है। अब न्याय पंचायत वार चार टेबिल लगाई जाएंगी। इससे मतगणना जल्द संपन्न हो सकेगी।