{"_id":"b02c3f016653a467588293a639a506a0","slug":"chunavi-ranjish-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपुरा में फिर चली गोली, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपुरा में फिर चली गोली, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा में चुनाव की रंजिश में रविवार सुबह करीब सात बजे फायरिंग होने से दहशत फैल गई। छर्रे लगने से दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी जोया से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों ओर से करीब 24 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है जबकि कई लोगों को हिरासत में लिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा में रविवार रात करीब आठ बजे चुनाव की रंजिश में मौजूदा प्रधान अफरोज पक्ष और डा.नाजिम पक्ष में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह करीब सात बजे गांव में फिर फायरिंग हुई और छर्रे लगने से मुसव्वर जबकि दूसरे पक्ष से समी, अकरम, उवैस व फैजान घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी जोया से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मुजाहिद पुत्र मतलूब हुसैन की तहरीर पर प्रधान पुत्र अलतमस, हारून, अफरोज व उवैस पुत्रगण अख्तर, जरीफ पुत्र मुबारक, मुबारक पुत्र जमीर, शरीफ पुत्र यासीन, जुबैर पुत्र मकसूद व नसीम, जबकि दूसरे पक्ष के यासीन पुत्र चाऊ की तहरीर पर समी उल्ला पुत्र हबीबुल्ला, हासिम पुत्र समी उल्ला, नासिर व आमिर पुत्रगण आसिम, मुमताज पुत्र मुजाहिद, मुनव्वर पुत्र मतलूब, रियाजुल पुत्र जहीर, मरगूब पुत्र सत्तार, शाह आलम पुत्र अफसर, शाहिद पुत्र रज्जाक, रागिब उर्फ छोटे पुत्र अब्दुल समी, अहमद अहसन पुत्र छुट्टन व सुहैल के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
मारपीट में हुई छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा में रविवार रात हुई मारपीट,पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने सिर्फ मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए डा.नाजिम पुत्र अहमद अली की तहरीर पर शमीम पुत्र मोहम्मद यामीन, नाहिद पुत्र अहमद अली, शाहनवाज पुत्र तहसीन जबकि दूसरे पक्ष के शमीम अहमद पुत्र यामीन की तहरीर पर मुमताज व मुजफ्फर पुत्रगण मजाहिर, नाजिम पुत्र अहमद अली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।