फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ARREST

तीन आरोपी गिरफ्तार, छह और वारदातें कुबूलीं

Tue, 05 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 05 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
ARREST
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिसंबर को वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त ईश्वर चंद के घर हुई लाखों की चोरी समेत सात वारदातों का खुलासा किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सहायक आयुक्त की लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात-नकदी समेत करीब दस लाख रुपये कीमत का माल बरामद करने का भी दावा किया है। पुलिस का कहना है ये नया गैंग है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मोतीनगर में किराए के मकान में रहने वाले वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त ईश्वर चंद के घर के ताले तोड़कर चार दिसंबर की रात लाइसेंसी पिस्टल, 1.90 लाख की नगदी, छह-सात लाख रुपये कीमत के डायमंड-सोने की ज्वैलरी चोरी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने घटना के खुलासे के लिए स्वाट और कोतवाली टीम को लगाया था। रविवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने कांठ रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम फैजान पुत्र शमीम, आमिर पुत्र कफील व सलमान पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला बेगमसराय खुर्द बताए और निशानदेही पर सहायक आयुक्त की लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के जेवरात, पच्चीस हजार रुपये नगदी बरामद की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की छह और वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया।

एसपी आफिस में सोमवार को घटना का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी और सीओ सिटी शील कुमार ने बताया कि शहर में अब तक इस गैंग ने सात चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का ढाई हजार का नगद पुरस्कार भी दिया।

बरामद माल
लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर मय 3 कारतूस, चांदी के सिक्के, चेन सोने की, लेडिज पर्स, सोने का सेट मय कानों के कुंडल व टीका सहित, बैंक की पासबुक, सोने की अंगूठी, डायमंड ज्वैलरी, कुंडल, पायजेब, बाइक, 25000 रुपये, तमंचा, कारतूस बरामद किए।

बंद पड़े मकानों को बनाते थे निशाना
अमरोहा। शहर के मोहल्ला बेगम सराय खुर्द निवासी फैजान ने दो माह पहले मोहल्ले के दो दोस्तों के साथ नया गैंग बनाया था। दिन में मजदूरी करते थे और रात में बाइक पर सवार होकर शहर में घूमते थे और जो भी घर बंद मिला, उसके ताले तोड़कर चोरी करते थे।

 इस तरह से उन्होंने दो माह में सहायक आयुक्त समेत करीब सात चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। तीनों ने पहली चोरी आठ नवंबर को मोहल्ला जट बाजार में की थी। इसके बाद 26 और 27 नवंबर जबकि चार चोरी की वारदातों को दिसंबर माह में अंजाम दिया।

जमीन में गाड़ देते थे चोरी का सामान
अमरोहा। शहर के इस नए गैंग ने चोरी के सामान को छुपाने की नई तरकीब निकाली। उन्होंने माल छुुपाने के लिए ऐसा स्थान चुना जहां ज्यादा आवाजाही भी न हो और आबादी भी हो।


कैलसा बाईपास रोड पर उन्होंने इस तरह का स्थान खोज निकाला। चोरी के बाद वह माल को घर न लेजाकर जमीन में गाड़ देते थे। पुलिस ने जब उनसे सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने उसी स्थान से अब तक चोरी किया गया माल बरामद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed