{"_id":"bd43e1ebedb9d85c4afedea7495aa350","slug":"accident-hindi-news-355","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरियों से भरे कैंटर ने सिपाही को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरियों से भरे कैंटर ने सिपाही को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा मार्ग पर भजनपुरी गांव में मंगलवार सुबह सामने से आ रहे सरियों से भरे कैंटर ने बाइक सवार सिपाहियों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल जाना और पोस्टमार्टम के बाद मृतक को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जिला रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के गांव नसीमगंज निवासी भुवनेश (29) पुत्र मेघराज सिंह पुलिस कांस्टेबल था और गजरौला थाने में तैनात था। उसकी ड्यूटी इन दिनों एक्शन मोबाइल पर लगी थी।
विज्ञापन
रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भुवनेश साथी सिपाही संजीव पुत्र मूला सिंह निवासी रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर के साथ बाइक से अमरोहा ड्यूटी पर आ रहा था।
सुबह करीब पौने नौ बजे पाकबड़ा मार्ग पर देहात थाना क्षेत्र के गांव भजनपुरी में सामने से आ रहे सरिया लदे कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भुवनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि एसपी संजीव त्यागी और अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर संजीव का हालचाल जाना।
संजीव को यहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। भुवनेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद सिपाही के शव को पुलिस लाइन लाया गया।
यहां कप्तान, एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मियों ने शव पर पुष्प चक्र अर्पितकर मृतक को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कप्तान ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। बाद में शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।