{"_id":"ed62e811bbcfbaf26732c963038809fc","slug":"accident-hindi-news-352","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कॉटनवेस्ट कारोबारी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कॉटनवेस्ट कारोबारी की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस और सफारी कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इसमें कार में सवार कॉटनवेस्ट कारोबारी की मौत हो गई जबकि सपा के जिला सचिव एवं कॉटनवेस्ट कारोबारी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर के कल्याणपुरा रोड निवासी महमूद अली उर्फ बब्बू मंसूरी पुत्र महबूब मंसूरी सपा के जिला सचिव और कॉटनवेस्ट कारोबारी हैं। सोमवार को वह एक अन्य कॉटनवेस्ट कारोबारी जुल्फेकार (45) पुत्र फकीरा मंसूरी निवासी पांयती कलां, थाना डिडौली के साथ सफारी कार से मुरादाबाद से अमरोहा लौट रहे थे।
गाड़ी को शहर के मोहल्ला कुरैशी निवासी खालिद चला रहा था। दोपहर एक बजे कार हाईवे पर गांव ढकिया चमन तक पहुंची थी कि सामने से तेज गति में आ रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इसमें कार और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में जुल्फेकार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महमूद अली उर्फ बब्बू मंसूरी व चालक खालिद गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टर ने बताया कि खालिद की जीभ भी कट गई है।
घायलों को सरकारी अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीट बेल्ट बांधी होती तो बच सकती थी जान
जोया। हाईवे अथारिटी इन दिनों एक तरफ हाईवे पर सड़क निर्माण करा रही है। इस कारण यहां हाईवे को वन वे कर रखा है। बावजूद इसके हाईवे पर वाहनों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। इसके अलावा सफारी कार सवारों ने सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं किया था। यदि सीट बेल्ट बांधी होती, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।