फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हादसे में कॉटनवेस्ट कारोबारी की मौत, दो घायल

Tue, 10 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 10 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident
नेशनल हाईवे पर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस और सफारी कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसमें कार में सवार कॉटनवेस्ट कारोबारी की मौत हो गई जबकि सपा के जिला सचिव एवं कॉटनवेस्ट कारोबारी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शहर के कल्याणपुरा रोड निवासी महमूद अली उर्फ बब्बू मंसूरी पुत्र महबूब मंसूरी सपा के जिला सचिव और कॉटनवेस्ट कारोबारी हैं। सोमवार को वह एक अन्य कॉटनवेस्ट कारोबारी जुल्फेकार (45) पुत्र फकीरा मंसूरी निवासी पांयती कलां, थाना डिडौली के साथ  सफारी कार से मुरादाबाद से अमरोहा लौट रहे थे।
विज्ञापन


गाड़ी को शहर के मोहल्ला कुरैशी निवासी खालिद चला रहा था। दोपहर एक बजे कार हाईवे पर गांव ढकिया चमन तक पहुंची थी कि सामने से तेज गति में आ रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कार और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में जुल्फेकार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महमूद अली उर्फ बब्बू मंसूरी व चालक खालिद गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टर ने बताया कि खालिद की जीभ भी कट गई है।


घायलों को सरकारी अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीट बेल्ट बांधी होती तो बच सकती थी जान
जोया। हाईवे अथारिटी इन दिनों एक तरफ हाईवे पर सड़क निर्माण करा रही है। इस कारण यहां हाईवे को वन वे कर रखा है। बावजूद इसके हाईवे पर वाहनों की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है। इसके अलावा सफारी कार सवारों ने सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं किया था। यदि सीट बेल्ट बांधी होती, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed