फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a young man arrest by the cbi

कोतवाली के पास सीबीआई का छापा, युवक गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 04 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के पास छापा मारकर सीबीआई की टीम एक युवक को गिरफ्तार कर ले गई और कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गिरफ्तारी को लेकर मोहल्ले में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के पास स्थित मोहल्ला मच्छरट्ठा में मंगलवार सुबह करीब दस बजे सीबीआई की टीम ने छापा मारकर कमरूद्दीन (29) पुत्र जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अपने साथ दिल्ली ले गई।
विज्ञापन


कमरूद्दीन की गिरफ्तारी को लेकर मोहल्ले के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं थीं, लेकिन सीबीआई ने युवक को क्यों गिरफ्तार किया, इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। इस दौरान टीम ने बताया कि, वे सीबीआई से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की इस कार्रवाई की भनक कोतवाली पुलिस को भी नहीं लग सकी। निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। मैं किसी जरूरी कार्य से बाहर आया हुआ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed