{"_id":"45-33022","slug":"Amroha-33022-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस बैंकों से लाया जाएगा कालाधन : बाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विस बैंकों से लाया जाएगा कालाधन : बाजपेयी
Amroha
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सरकार स्विस बैंकों से कालाधन लाने को कटिबद्ध है। लेकिन उन बैंकों में कालाधन जमा करने वालों के नाम नहीं बताए जाएंगे। इसकी वजह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्विस बैंकों से किया करार है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी शनिवार दोपहर बाद मेरठ की ओर जाते समय कुछ देर के लिए क्षेत्रीय सांसद तंवर सिंह कंवर के फार्म हाउस पर रुके।
इस अवसर पर उन्होंने कालाधन देश में वापस लाने के प्रयास की बाबत बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार ने एक समिति का गठन कर दिया है। स्विस बैंकों से बात के जरिए जल्द ही कालाधन देश में वापस लाया जाएगा। उन्होंने स्विस बैंकों में कालाधन जमा करने वाले भारतीयाें के नाम न खोलने की बाबत कहा कि इसके लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस दोषी है। उस सरकार ने स्विस बैंकों से करार कर लिया था कि वह धन जमा करने वालों के नाम नहीं खोलेगी। उस करार के आधार पर भाजपा सरकार को शपथ पत्र देना पड़ा है। उन्होंने कहा कि देश का हजारों करोड़ रुपये भारत में लाने की कोशिश तेजी से चल रही है।