{"_id":"45-26702","slug":"Amroha-26702-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सिपाही की कारबाइन गायब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से सिपाही की कारबाइन गायब
Amroha
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। काफूरपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक के बीच ठाकुरद्वारा सीओ के गनर की रक्तरंजिश लाश मिलने की गुत्थी गुरुवार को भी नहीं सुलझी। ट्रेन से गिरकर सिपाही की मौत आसानी से किसी के भी गले नहीं उतर रही है। वहीं, कारबाइन समेत ट्रेन से उसके बैग के गायब होने पर कई सवाल खड़े करते हुए पुलिस महकमे की बेचैनी भी बढ़ा दी है। उधर, रोते पीएम हाउस पहुंचे परिजन लाश को घर ले गए।
हापुड़ जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के लखुवाड़ा गांव निवासी सिपाही योगेश पुत्र किशनचंद की वर्तमान मेें जनपद मुरादाबाद अंतर्गत ठाकुरद्वारा सीओ के गनर के रूप मेें तैनाती थी। तीन दिन के अवकाश के बाद बुधवार शाम वह आला हजरत एक्सप्रेस से मुरादाबाद लौट रहा था। यहां काफूरपुर रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर योगेश की मौत हो गई थी।
बैग में कारबाइन होने की सूचना से देर रात जीआरपी और रजबपुर पुलिस के होश उड़ गए। घटनास्थल के साथ ही आसपास जंगल की खाक छानी लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, मैसेज फ्लैश होने पर बरेली मेें ट्रेन रोककर बोगी की तलाशी भी ली गई। वहीं, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन खामोशी से लाश को घर ले गए। कोई तहरीर नहीं दी है।