फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   नगर पालिका के खिलाफ महिलाओं का भड़का आक्रोश

नगर पालिका के खिलाफ महिलाओं का भड़का आक्रोश

Fri, 03 Jan 2014 05:50 AM IST
Amroha
Amroha Updated Fri, 03 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में जर्जर सड़कों पर गंदगी पसरी होने से महिलाओं का गुस्सा भड़क उठा। जिला प्रशासन, नगर पालिका के खिलाफ महिलाएं नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आईं। मोहल्ला महबूबनगर में धनौरा रोड पर रस्सी बांधकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम सदर और कोतवाल का घेराव कर लिया। एसडीएम द्वारा सड़क निर्माण के आश्वासन पर बमुश्किल महिलाएं शांत र्हुइं। करीब दो घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन

गुरुवार को मोहल्ला महबूब नगर स्थित धनौरा रोड पर टूटी सड़कें नहीं बनने से मोहल्ले वासियों का पारा चढ़ गया। गुस्साईं महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली। मोहल्ला महबूब नगर और धनौरा रोड पर रस्सी बांधकर अवरोध डाल दिए और जाम लगाकर बैठ गईं। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग शहर की अन्य गलियों से निकलने लगे। उधर, जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम सदर मोहम्मद नईम, शहर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो भड़क उठीं। दोनों अधिकारियों का घेराव कर प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। एसडीएम को खूब खरी-खरी सुनाकर हंगामा काटा। करीब दो घंटे बाद अफसरों के समझाने पर महिलाएं शांत र्हुइं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed