{"_id":"45-26694","slug":"Amroha-26694-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ से गांवों में बहेगी पेयजल धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ से गांवों में बहेगी पेयजल धारा
Amroha
Updated Fri, 03 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जल्द ही पेयजल समस्या से निजात मिल जाएगी। शासन से ग्रामीण क्षेत्र के लिए मल्टीसेक्टोरियल एवं क्वालिटी प्रोब्लम (क्यूपीवी) योजना के तहत 20 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। आठ गांवों में ओवरहेड टैंक निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मंजूरी मिलने ही विभाग ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शासन ने ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को तमाम योजनाएं चलाई हैं। कई योजनाओं पर जिले में भी कार्य हुआ है। बावजूद जिले के ज्यादातर गांवों में लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के मौसम में उठानी पड़ती है। हालांकि, जिले के आठ गांवों को पेयजल की समस्या दूर करने के लिए शासन में दो योजनाओं को मंजूरी मिली है। मल्टीसेक्टोरियल में सोलह करोड़ से पांच और क्वालिटी प्रोब्लम योजना के तहत चार करोड़ से तीन गांवों में ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जाएगा। घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंच सके, इसके लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। निर्माण कार्य कराने को शासन से 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।