{"_id":"45-18702","slug":"Amroha-18702-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दो साल तक लूटते रहे अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दो साल तक लूटते रहे अस्मत
Amroha
Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दिल्ली में मेडिकल छात्रा और फिर सैदनगली में शिक्षिका से गैंगरेप की घटना अभी जहनों में कौंध रही थी, कि शादी का झांसा देकर शहर में एक युवती की अस्मत लूटने के मामले ने समाज को फिर हिला कर रख दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में प्रेमी समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। वहीं, दो आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने अन्य की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिशें तेज कर दी है।
शहर कोतवाली अंतर्गत एक मुहल्ले में रहने वाली एक युवती को करीब दो साल पूर्व मुहल्ला मछरट्टा निवासी युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाया था। शादी का झांसा देकर फरेबी युवती के जिस्म से खेलता रहा। हद तब गुजर गई, जब उसने धोखे से बुलाकर दो भाई और दोस्त के साथ भी हवस का शिकार बनाया।
गैंगरेप का शिकार युवती ने परिवार की इज्जत के खातिर जुबान नहीं खोली। करीब दो महीने पूर्व युवती को घर से भगाने के बाद युवक उसे हाईवे किनारे एक होटल में छोड़ गया। यहां से हिम्मत कर शहर पहुंची पीड़िता ने कोतवाली में इंसाफ की गुहार लगाई भी, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को मामला आला अफसरों तक पहुंचा, तो रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। प्रभारी कोतवाल पीके शर्मा ने बताया कि मछरट्टा निवासी सलमान समेत उसके भाई दानिश, अरशद व दोस्त साजिद निवासी दरबारे कलां के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।