{"_id":"07f87fa2-da38-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"amar-ujala-foundation-with-disaster-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला भी आपदा प्रभावितों के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला भी आपदा प्रभावितों के साथ
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला भी दुख की घड़ी में आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है। अमर उजाला फाउंडेशन उनकी मदद के लिए ऋषिकेश स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर राहत और सहायता शिविर का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
इनमें आपदा के मारे तीर्थयात्रियों को दवाएं, कपड़े, कंबल, खाद्य सामग्री आदि वितरित किए जाएंगे।
चिकित्सक भी रहेंगे मौजूद
शिविर में बीमार आपदाग्रस्तों के लिए चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। सीएमआई अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक भी शिविर में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा एनवायरनमेंटल ग्रुप आफ यूथ, धाद, शैलनट, युवा संस्था के सदस्य भी शिविर में मदद के लिए उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन