फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth: people face problems.

Almora News: एनएसयूआई, टाइगर ग्रुप के छात्रों ने छत पर चढ़कर दी आत्मदाह की धमकी

Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth: people face problems.
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में शुक्रवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। नोटिस के बावजूद परिसर में धरने पर डटे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को नहीं उठाने से नाराज एनएसयूआई और टाइगर ग्रुप के कार्यकर्ता शोले फिल्म के बीरू बन गए। दोनों संगठनों के तीन कार्यकर्ता परिसर की छत के पास चढ़ गए। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। हंगामा बढ़ते देख पुलिस और परिसर प्रशासन ने एबीवीपी को धरना स्थल से उठवाया। इसके बाद एनएसयूआई और टाइगर ग्रुप के छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आंतरिक परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के मद्देनजर परिसर में धारा 144 लागू होने के बावजूद आंदोलन कर रहे संगठनों को परिसर प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बावजूद धरना दे रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं का छात्र संगठन विरोध करते आ रहे हैं। शुक्रवार को एनएसयूआई और टाइगर ग्रुप ने परिसर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। एबीवीपी को धरने से नहीं उठाने से नाराज एनएसयूआई और टाइगर ग्रुप के छात्रों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

एनएसयूआई से छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की, टाइगर ग्रुप के आशीष जोशी और राहुल धामी अचानक परिसर की छत के पास चढ़ गए और परिसर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों संगठनों के तीनों छात्रों ने एबीवीपी को धरने से नहीं उठाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। मामला बढ़ता देखकर पुलिस और परिसर प्रशासन ने एबीवीपी के छात्रों को धरने से उठा दिया। एबीवीपी के वरुण कपकोटी और नीरज बिष्ट को धरनास्थल से उठाने के बाद एनएसयूआई और टाइगर ग्रुप के तीनों छात्र भी छत से नीचे उतर गए। इधर एबीवीपी कार्यकर्ता नीरज बिष्ट, भारतेंदु कांडपाल, राहुल कुमार, तुषार, देवेश ने एनएसयूआई के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed