फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth burnt effigy of China in association with social organizations

युवाओं ने सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर फूंका चीन का पुतला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Youth burnt effigy of China in association with social organizations
रानीखेत में चीन का पुतला फूंकते यौन और सामाजिक संगठन। - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गलवां घाटी में भारतीय सेना के साथ चीनी सेना द्वारा की गई बर्बरता के खिलाफ युवाओं में आक्रोश है। छात्रसंघ ने यहां सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर चीन का पुतला फूंका और चीनी सामान का हर हाल में बहिष्कार करने की अपील की। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा कि चीन ने हमेशा से ही छल से वार किया है। 1962 में भी भारतीय सेना के साथ इसी तरह का व्यवहार किया गया था। उन्होंने कहा कि चीन को सबक सिखाने का अब वक्त आ गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, सचिव सुधांशु भट्ट ने भी चीनी सेना की हरकतों पर गहरी नाराजगी जताई और सरकार से चीन को सबक सिखाने की मांग की गई। पुतला दहन में टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल अध्यक्ष शंकर बिष्ट, व्यापार मंडल महामंत्री हर्ष पन्त, अनन्त भैसोड़ा, गिप्पी भाई, अक्षय पांडेय, रुमान खान, इमरान खान, यश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed