{"_id":"6ad288b30c106f68e801099a","slug":"durga-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-in-kuldevi-temple-almora-news-c-232-1-alm1019-149991-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कुलदेवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कुलदेवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव की धूम
Sat, 17 Oct 2026 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर स्थित कुलदेवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव में सुबह और शाम धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। वहीं, मंदिर परिसर में महिलाओं की ओर से भजन-कीर्तन किए जाने क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
पंडित सोनू जोशी यजमान गिरीश भट्ट और गीता भट्ट के माध्यम से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करा रहे हैं। प्रतिदिन आरती के साथ मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। आयोजन में संयोजक अनिल चौधरी ‘काकू’ के साथ सुनील भट्ट, विनय ‘बंटी’ भट्ट, युगल किशोर ‘शेरा’, महेंद्र मैनाली, परीक्षित चौधरी, शैलू साह और आशुतोष चौधरी सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। उधर नगर के शीतला पुष्कर मैदान और कालीखोली मैदान में रामलीला का मंचन जारी है। क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी दुर्गा महोत्सव और रामलीला के आयोजन हो रहे हैं। धार्मिक आयोजनों से द्वाराहाट और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।