फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dr. I.D. Bhatt appointed Director of the Himalayan Environment Institute

Almora News: डॉ. आईडी भट्ट बने हिमालयी पर्यावरण संस्थान के निदेशक

Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. I.D. Bhatt appointed Director of the Himalayan Environment Institute
 डॉ. आईडी भट्ट। संवाद
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. इंद्र दत्त भट्ट (आईडी भट्ट) को संस्थान का नियमित निदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह संस्थान में वैज्ञानिक जी, जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केंद्र के प्रमुख और कार्यवाहक निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन

मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के ग्राम कांडी बडेरा निवासी डॉ. भट्ट ने वर्ष 2001 में इसी संस्थान से काफल की प्रजाति पर पीएचडी पूरी की थी। उन्हें भारत सरकार का यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने जापान और अमेरिका में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध भी किया है।
विज्ञापन

डॉ. भट्ट वर्ष 2023 से लगातार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हैं। उनके 250 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय पैनल की रिपोर्ट में प्रमुख लेखक के रूप में भी योगदान दिया है। वर्ष 2025 में उनके नेतृत्व में पहली बार ऐतिहासिक हिमालयी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी नियमित निदेशक के रूप में नियुक्ति पर संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में हिमालयी क्षेत्र के सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संबंधी अनुसंधानों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed