फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth attacked with sharp weapon, case registered, investigation started

Almora News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, केस दर्ज, जांच शुरू

Wed, 22 Nov 2023 08:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Nov 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon, case registered, investigation started
- दोनों युवकों के बीच छात्रसंघ चुनाव की रंजिश के चलते हुई मारपीट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में युवक को गंभीर चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर के बांसगली निवासी मनोज बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि मंगलवार देर शाम वह पोस्ट ऑफिस के पास वाहन पार्क कर रहा था। इसी बीच आरोपी दीपक सिराड़ी निवासी सिराड़ हाल निवासी जोशीखोला मौके पर पहुंच गया जो छात्रसंघ चुनाव से रंजिश रखता था।
विज्ञापन

आरोप है कि दीपक ने मनोज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में उसके सिर, मुंह, नाक और कान में चोट आई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल ने जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया जहां उसके सिर में टांके लगाए गए। बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article