Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth arrested with smack of 5.63 grams in Almora

अल्मोड़ा में 5.63 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 11:14 PM IST
almora Published by: दीपक नेगी Updated Mon, 24 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with smack of 5.63 grams in Almora
स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : amar ujala

एसओजी और कोतवाली पुलिस की टीम ने 05.63 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक हल्द्वानी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा में छात्रों को बेचने आ रहा था। आरोपी के पास एक इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर आपरेशन नया सवेरा के तहत एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने लोअर मालरोड स्थित सिमकनी मैदान के पास इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ सुनील सिंह बिष्ट निवासी न्यू इन्द्रा कॉलोनी खत्याड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 05.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन


टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा, कांस्टेबल ललित मोहन, कांस्टेबल बालम सिंह, दीपक खनका, हेमंत कुमार शामिल थे। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि आरोपी हल्द्वानी से स्मैक लाकर अल्मोड़ा में छात्रों को बेचने जा रहा था। सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 24 साल का है। 12वीं करने के बाद इसने खिलौने आदि का मार्केटिंग का काम शुरू किया। बाद में वह स्मैक का आदी हो गया। इधर सूत्रों के अनुसार पुलिस को पांच से सात अन्य युवाओं पर भी संदेह है जो स्मैक के धंधे में लिप्त हैं। ऐसे युवाओं पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed