फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yagya in Jyoli to inspire people for cow rearing

गौ पालन के लिए लोगों को प्रेरित करने को ज्योली में किया यज्ञ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Yagya in Jyoli to inspire people for cow rearing
अल्मोड़ा। जीवन में गोवंश की उपयोगिता और गाय पालन के लिए लोगों को प्रेरित करने को गो सेवा ट्रस्ट गुरुकुल अल्मोड़ा की ओर से गो सदन ज्योली मे यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. जेसी दुर्गापाल ने कहा कि सभी श्रेष्ठ कर्म यज्ञ कहलाते हैं । उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग दूध न देने वाली गायों को छोड़ देते हैं, जो कि गलत है। गोशालाएं भी अनियंत्रित पशुओं का प्रबंधन करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

गो सदन के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूरन चंद्र तिवारी ने गोशाला संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। जगत रौतेला ने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अध्यक्षता बद्री बिशाल अग्रवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिलेश्वर गिरि महाराज, यशवंत परिहार, एमसी कांडपाल आदि ने विचार रखे। गोशाला के सचिव आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के महामंत्री दयाकृष्ण कांडपाल ने यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर चंद्रमणि भट्ट, जमन सिंह, राम सिंह, मनोज लोहनी, भुवन राम, नीमा मेहरा आदि लोग उपस्थित थे। यज्ञ के बाद गोशाला में गायों को गोग्रास खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed