फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   X-Ray in Deghat Hospital

देघाट अस्पताल में जल्द एक्स-रे सुविधा मिलेगी: जीना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
X-Ray in Deghat Hospital
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट का निरीक्षण करते विधायक सुरेंद्र सिंह जीना - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट में कोविड-19 के लिए बने आइसोलेसन वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाफ के साथ बैठक करके लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जल्द ही एक्स-रे की सुविधा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक जीना ने स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं के स्टॉक, मरीजों के बैड, आक्सीजन सुविधा, सफाई, शौचालयों की व्यवस्था, टीकाकरण, कोविड-19 के लिए बनाए गए आइसोलेसन वार्ड आदि का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कोरोना से बचाव के साथ ही लोगों को भी सुरक्षित रखने के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। प्रभारी डॉ. एसके बिस्वास ने बताया कि अस्पताल में चार डॉक्टर कार्यरत हैं और 10 बेड उपलब्ध हैं। कोविड केयर आइसोलेशन के लिए ऑक्सीजन सुविधा सहित चार बेडों की व्यवस्था की गई है। मास्क, सैनिटाइजर, जीवनरक्षक दवाओं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। इस दौरान विधायक सुरेंद्र जीना के साथ पूरन सिंह रजवार, भैरव दत्त, सुरेंद्र गोयल, कैलाश चंद्र, केएस नेगी, सुदान सिंह नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed