{"_id":"571120924f1c1b7e124a6ac1","slug":"worship-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी पर पूजी गईं कन्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी पर पूजी गईं कन्याएं
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 15 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एक घर में पूजी जा रहीं कन्याएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र की रामनवमी पर मंदिरों में भक्तों का काफी भीड़ रही। अल्मोड़ा के कलक्ट्रेट स्थित ऐतिहासिक राम शिला मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। नवरात्र व्रत कर रहे लोगों ने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर नवरात्र व्रत का पारायण किया। कई स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
रामनवमी पर रामशिला मंदिर, रघुनाथ मंदिर, चितई गोलू देवता मंदिर समेत नगर के मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। कलक्ट्रेट स्थित रामशिला मंदिर में तड़के से ही लोगों का पूजा अर्चना करने पहुंचना शुरू हो गया था। जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। लोगों ने पूजा करने के बाद गरीबों को अन्न दान किया।
विज्ञापन
घरों में भी धार्मिक अनुष्ठान किए गए। लोगों ने कन्या पूजन कर नवरात्र व्रत का पारायण किया और कन्याओं को पकवान परोसे। उपहार देकर आशीर्वाद लिया। शहर के रघुनाथ मंदिर में भक्तों ने भजन-कीर्तन किए। हवालबाग ब्लाक के ज्योली स्थित देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। उधर दन्यां स्थित राम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत स्थित मंदिरों में भी भक्तों ने नवमी पर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन