{"_id":"6921feaf61bebf6fe4019859","slug":"women-are-becoming-self-reliant-by-learning-the-tricks-of-textile-printing-almora-news-c-231-shld1005-120168-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: टेक्सटाइल प्रिंटिंग के गुर सीखकर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: टेक्सटाइल प्रिंटिंग के गुर सीखकर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं
Sat, 22 Nov 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में जन शिक्षण संस्थान की ओर से असिस्टेंट टेक्सटाइल प्रिंटर के चार महीने का प्रशिक्षण जारी है। 20 महिलाएं उत्साहपूर्वक कौशल विकास से संबंधित व्यावहारिक और सैद्धांतिक जानकारी प्राप्त कर रही हैं।
प्रशिक्षण के दौरान संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान करने में सहायक होगा। प्रशिक्षण का संचालन कर रहीं मास्टर ट्रेनर दिया भंडारी ने महिलाओं को टेक्सटाइल प्रिंटिंग के विभिन्न तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि इस कला का उपयोग कर महिलाएं आकर्षक उत्पाद बनाकर अपनी आय बढ़ा सकती हैं। प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने प्रशिक्षण को कौशल विकास को बढ़ाने में मददगार बताया।