{"_id":"5aaa554e4f1c1b8e778b59c3","slug":"women-angry-with-neglect-of-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन की उपेक्षा से महिलाओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन की उपेक्षा से महिलाओं में रोष
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कुंवाली क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छठे दिन भी कुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिलाओं ने धरना दिया। आंदोलन की उपेक्षा को लेकर महिलाओं में खासा आक्रोश दिखा। उधर, जिला पंचायत सदस्य अनीता बिष्ट ने बताया कि उन्होंने अल्मोड़ा में आहूत जिला पंचायत की बैठक में भी मामले को जिलाधिकारी के सम्मुख उठाया है। यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं होती तो आमरण अनशन जैसे कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
कुंवाली क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, मोटर मार्गों का सुधारीकरण और डामरीकरण करने, एलोपैथिक अस्पताल खोलने सहित तमाम मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन के किसी भी नुमाइंदे ने आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली है, जिसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छठे दिन क्षेत्र से काफी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने धरना दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी भी आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि तहसील का सुदूरवर्ती क्षेत्र होने का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों के सम्मुख समस्याओं को उठाया गया, लेकिन आश्वासनों के सिवाय कुछ भी नहीं मिला। ग्रामीणों के साथ मिलकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना देने वालों में तारा देवी, उमा देवी, हेमा देवी, जानकी देवी, कुंती देवी, खष्टी देवी, पुष्पा देवी, वीना देवी, रेखा देवी, पदमा देवी, कुंदन राम, देवेंद्र सिंह, दीन दयाल जोशी, राजेंद्र बिष्ट, दया कृष्णा पांडे, रघुवर सिंह परिहार, बलवंत बजेठा सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन