फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   With confidence and understanding, every difficulty will be easy

महिला सम्मेलन में अपराजिताओं ने विशेषज्ञों से सीखे सशक्तिकरण के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
With confidence and understanding, every difficulty will be easy
महिला सम्मेलन में एक महिला को ताईक्वांडो के गुर सिखाती ताईक्वांडो खिलाड़ी वंदना। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मोबाइल में अनजान फोन कॉल आने पर अनावश्यक बातें नहीं करनी चाहिए। कोई बार-बार बेवजह फोन करता है तो उसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। फेसबुक में अजनबियों से दूरी बनाए रखना चाहिए। बैंक खाते और एटीएम कार्ड के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। बालिका दिवस पर अमर उजाला ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक वीरसिंह ने यह बात कही। ग्रास और संगम आजीविका संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं उत्पीड़न, छेड़ाखानी या किसी तरह की हिंसा होने पर बेहिचक पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी वंदना सिंह ने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं आत्मरक्षा के गुर जरूर सीखें ताकि वक्त जरूरत वह आत्मरक्षा कर सकें। आजीविका परियोजना के जिला प्रबंधक कैलाश चंद्र भट्ट ने परियोजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि महिला समूहों के माध्यम से उत्पादित सामान के विपणन के लिए बाजार की व्यवस्था भी कराई जा रही है। अध्यक्षता करते हुए संगम आजीविका स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष हंसी मेहरा ने आगंतुकों का आभार जताया। संचालन ग्रास संस्था के पंकज ओझा ने किया। इससे पहले आजीविका के ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

वंदना ने आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए
अपराजिता के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में ताइक्वांडो की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय रेफरी वंदना
सिंह ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने ताइक्वांडो के करतबों का अभ्यास भी कराया। कहा कि बालिकाएं ताइक्वांडो सीखकर आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही काफी हद तक अपनी रक्षा भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह की घटना होने पर 112 नंबर पर दें सूचना
अल्मोड़ा। पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने महिलाओं से किसी भी तरह की उत्पीड़नात्मक और महिला हिंसा की घटना होने पर 112 नंबर पर सूचना देने को कहा। उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न सहित किसी अन्य तरह की हिंसात्मक घटना होने पर मनोबल बनाए रखते हुए उनके साथ गलत व्यवहार करने वालों को दंडित कराने के लिए आगे आने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाना चाहिए।
खबर और प्रेरक प्रसंग पढ़ने के लिए क्लिक करें aparajita.amarujala.com
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम की खबरें पढ़ने और इनसे जुड़ी फोटो देखने के लिए अपराजिता की वेबसाइट www.aparajita.amarujala.com पर क्लिक करें। इस साइट के जरिए कार्यक्रम की फोटो भी डाउनलोड कर सकते हैं।
महिलाओं के बोल
-महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद हमें नई ऊर्जा मिली है। मन में नया विश्वास जागा है कि हम भी कुछ कर सकती हैं। आत्मरक्षा करने के तरीकों के बारे मेें जाना। इसके अलावा भी विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं।
हंसी मेहरा
-सम्मेलन में स्वरोजगार के बारे में जानकारी मिली। स्वरोजगार के प्रति रुचि जागृत हुई है। महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकती है। इस तरह का सम्मेलन महिलाओं के लिए काफी लाभदायक रहा।
प्रेमा मेहरा
-जानकारी के अभाव में कई बार महिलाएं आगे नहीं बढ़ पाती हैं। सम्मेलन में भाग लेने वाली महिलाओं को जितनी जानकारियां मिलीं, उनसे उनको विभिन्न क्षेत्रों में कॅरियर बनाने में आसानी होगी।

रिंकी बिष्ट
सम्मेलन में पहली बार हिस्सा ले रही हूं। इसमें भाग लेकर तमाम तरह की शंकाएं दूर हो गई हैं। इस तरह का सम्मेलन महिलाओं के लिए काफी लाभप्रद है। महिलाओं को सम्मेलन का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
पूजा बिष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed