{"_id":"63af27a77b9ed7335e1583fb","slug":"when-will-chiliyanula-had-parking-ranikhet-news-hld4870340178","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चिलियानौला नगर पालिका बनी, लेकिन वाहन पार्किंग आज तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चिलियानौला नगर पालिका बनी, लेकिन वाहन पार्किंग आज तक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलियानौला(अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका एक अदद वाहन पार्किंग के लिए जूझ रही है। अभाव के चलते लोग सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करते हैं। सड़कों पर वाहन अनियंत्रित ढंग से खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन जाम की समस्या रहती है। सड़क किनारे खड़े वाहनों से रात के वक्त तेल और अन्य सामग्री चुरा ली जाती है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से वाहन पार्किंग बनाने की मांग उठाई है।
2018 में पालिका बनने के बाद लोगों को सबसे पहले वाहन पार्किंग बनने की उम्मीद थी लेकिन अभी तक प्रस्ताव तक नहीं बन सका है। दूसरी तरफ वाहनों का निरंतर दबाव बढ़ रहा है। चिलियानौला से रानीखेत के लिए कई टैक्सियों का भी संचालन होता है। पार्किंग नहीं होने के कारण सड़क से सटकर ही वाहनों का खड़ा करना मजबूरी बन चुका है।
-वाहन पार्किंग के लिए जगह का अभाव बना है। फिर भी कुछ स्थानों का चयन किया गया है। सर्वे भी चल रहा है। हैड़ाखान के पास भी जगह देखी गई है। शीघ्र ही वाहन पार्किंग स्थल अस्तित्व में आ जाएगा।-कल्पना देवी, अध्यक्ष नगर पालिका चिलियानौला रानीखेत।
विज्ञापन
-चिलियानौला में वाहन पार्किंग बनाने के लिए हमने पालिका बोर्ड की बैठक में कई बार मुद्दा उठाया। हैड़ाखान सहित आसपास के इलाके चयनित किए गए, लेकिनअभी तक कुछ नहीं हो सका है। -नवल पांडेय सभासद नगर पालिका।
-चिलियानौला में अब वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। पार्किंग होनी जरूरी है। नगर पालिका प्रशासन को तत्काल इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।-संजीव जोशी, पूर्व संगठन मंत्री, आम आदमी पार्टी रानीखेत।