{"_id":"6a20511c448d1cf089083e87","slug":"weather-changes-in-almora-rain-accompanied-by-storm-almora-news-c-232-1-alm1019-144328-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में बदला मौसम का मिजाज, अंधड़ के साथ हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में बदला मौसम का मिजाज, अंधड़ के साथ हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर तेज धूप और गर्मी रहने के बाद शाम करीब छह बजे आसमान में बादल छा गए और तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई जिससे मौसम सुहावना हो गया।
कई स्थानों पर तेज हवा के कारण लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों और बागवानों को भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्का नुकसान होने की भी सूचना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के बदले रहने की संभावना जताई है। संवाद
स्याल्दे में अंधड और बारिश से जनजीवन प्रभावित, रामलीला मंच का टेंट उखड़ा
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बुधवार को आए तेज अंधड़ और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के कारण कई नाले उफान पर आ गए। क्षेत्र के केवाड़ी नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे बल्मरा बाजार में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नाले में पानी का बहाव बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। बल्मरा में चल रही रामलीला भी मौसम की मार से प्रभावित हो गई। तेज बारिश और आंधी के कारण रामलीला मंच में पानी भर गया तथा कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया टेंट भी उखड़ गया। इससे आयोजन समिति को काफी नुकसान हुआ है।रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंच और अन्य व्यवस्थाएं क्षतिग्रस्त होने के कारण आज का रामलीला मंचन स्थगित कर दिया गया है।