Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forests in the Mohan Range to be rejuvenated with an investment of Rs 60 lakh

Almora News: मोहान रेंज में 60 लाख रुपये से संवरेंगे जंगल

Fri, 20 Nov 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 20 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Forests in the Mohan Range to be rejuvenated with an investment of Rs 60 lakh
अल्मोड़ा। जंगलों में घटते प्राकृतिक संसाधन के चलते वन्यजीव भोजन की तलाश में आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों की सुरक्षा और वन्यजीवों का अस्तित्व दोनों को खतरा बना हुआ है। इस चुनौती से निपटने के लिए वन विभाग ने मोहान रेंज के तड़म ग्रामसभा के सभी तोकों से सटे जंगलों को वन्यजीवों के अनुकूल बनाने और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी पहल शुरू कर दी है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए यहां 60 लाख रुपये से जंगलों के प्राकृतिक पुनर्स्थापन का काम शुरू हो चुका है। वहीं 33 लाख रुपये की लागत से सौर ऊर्जा आधारित बाड़बंदी का कार्य पूरा हो चुका है। वन विभाग के मुताबिक तड़म ग्राम सभा के तोक बौराड़ा, काठ की नाव, भटोली, घुकरकोट और खालगढ़ी में नौ किमी क्षेत्र में सोलर और जालीदार बाड़, 8.30 किमी क्षेत्र में जैविक बाड़ और 280 मीटर खाई का निर्माण किया गया है। बौराड़ा से घजीर तक चार किमी सड़क के दायरे में सौर लाइटें स्थापित की जा रही हैं ताकि ग्रामीणों की रात के अंधेरे में आवाजाही सुरक्षित हो सके। योजना के तहत जंगलों के पुनर्स्थापन के तहत जल स्रोतों का विकास, खरपतवार हटाने, जल संरक्षण और प्राकृतिक पुनर्जनन के माध्यम से पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जंगलों में पानी और भोजन की उपलब्धता बढ़ाकर वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में अनुकूल वातावरण देना है।
विज्ञापन

---------------
कोट
तड़म ग्राम सभा में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए जंगलों का प्राकृतिक पुनर्स्थापन और सोलर बाड़बंदी की जा रही है। इसका उद्देश्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को बेहतर बनाने के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा है। - अभिमन्यु सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed