Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asha workers raise their voices in Almora, hold a procession through the town

Almora News: अल्मोड़ा में गरजीं आशा कार्यकर्ता, नगर में निकाला जुलूस

Fri, 20 Nov 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 20 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Asha workers raise their voices in Almora, hold a procession through the town
अल्मोड़ा। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों के लिए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआईटीयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकालकर विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

आशाओं ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद यहां से जुलूस निकाला जो माल रोड, मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार समेत विभिन्न बाजारों से होते हुए पुन: धरना स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सभी आशाओं को न्यूनतम 26 हजार रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं में उनके अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए उन्हें तत्काल नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी आंदोलन जारी रहेगा। जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सुनीता पांडे, यूकेडी के विनय किरौला और नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष यूसुफ तिवारी ने आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

जुलूस और विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आशा कार्यकर्ता और सीआईटीयू की जिला संयोजक विजयलक्ष्मी ने किया। जुलूस और प्रदर्शन में आनंदी मेहरा, भगवती आर्य, ममता भट्ट, देवकी बिष्ट, प्रभा नेगी, भैसियाछाना ब्लॉक से खीमा रावत, मंजू भट्ट, लमगड़ा ब्लॉक से हेमा पवार, हंसी मेर, दया देवी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों के लिए कार्य बहिष्कार जारी

कपकोट (बागेश्वर)। आठ सूत्री मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 18वें दिन भी जारी रही। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से मांगों के लिए धरने पर बैठे हैं। बावजूद इसके सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आठ सूत्री मांगें पूरी करने को कहा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कमला दानू, सदस्य प्रभा, शोभा, किरन, दीपा, शांति, खिला, पूजा, सरस्वती, पुष्पा गोस्वामी, हंसा, किरन, खिला, दीपा रहीं।

18वें दिन भी नहीं टूटा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला
गरुड़। मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने की दो सूत्री मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को 18वें दिन भी बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में जारी रहा। आंदोलनरत कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विमला कोहली, सुनीता शर्मा, चंपा खोलिया, सुनीता गहतोड़ी, हेमा दोसाद, गीता गोस्वामी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed