{"_id":"5985f05e4f1c1b9a718b46c2","slug":"water-supply-stalled-there-is-still-no-chance-of-getting-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की आपूर्ति ठप, आज भी पानी मिलने की संभावना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की आपूर्ति ठप, आज भी पानी मिलने की संभावना नहीं
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी में बाढ़ आने से शनिवार को नगर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक पंप नहीं चल सके थे, जिससे रविवार को भी पानी की आपूर्ति ठप रहने की संभावना है।
विज्ञापन
दो दिन से हो रही तेज बारिश से कोसी नदी उफनाई हुई है। बाढ़ का अलर्ट जारी करने के साथ ही सिंचाई विभाग ने कोसी बैराज के चारों गेट भी खोल दिए हैं। सिंचाई विभाग के प्रभारी अधिशासी अभियंता बीबी पांडे ने बताया कि कल रात से अब तक 46 हजार क्यूसेक पानी कोसी बैराज से छोड़ दिया गया है। इधर, बाढ़ आने से कोसी में स्थित जल संस्थान के तीनों पंपों ने भी काम करना बंद कर दिया है। इससे शनिवार को पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। लोगों को पानी के लिए आसपास में स्थित नौलों में लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन
इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि कोसी नदी में बाढ़ के कारण शुक्रवार रात से पंप ठप हैं। शनिवार देर रात तक नदी का चल स्तर नीचे आने पर पंप चालू करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल रविवार को भी नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की संभावना है।
विज्ञापन